High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 08, 2026

जैसे-जैसे यूरिक एसिड बढ़ने लगता है, वैसे ही लोग दाल का सेवन करना बंद कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि दाल बंद करों, नहीं तो गठिया हो जाएगा, लेकिन यह जानकारी अब पुरानी हो चुकी है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, यूरिक एसिड कम नहीं होता, बल्कि शरीर को जरुरी प्रोटीन और फाइबर से वंचित कर देता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए दाल छोड़ने की नहीं, बल्कि यह सही लाइफस्टाइल अपनाने की जरुरत है।

यदि आप यूरिक एसिड लंबे समय तक हाई रहता है, तो इससे किडनी स्टोन, गाउट और जोड़ों में तेज दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए इन 3 चीजों को अपनी डाइट में आज से ही शुरु कर दें।

यूरिक एसिड कम करने के लिए करें ये 3 काम

सबसे पहले पानी

असल में यूरिक एसिड कम करने का सबसे सस्ता और असरदार तरीका है पानी पीना। कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरुर पिएं। शरीर जितना हाइड्रेटेड रहेगा, उतना ही यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते अपने आप बाहर निकल जाएगा। साथ ही अपनी थाली में लौकी, तोरई और टिंडा जैसी सब्जियां जरुर शामिल करें। इसमें पानी और फाइबर दोनों भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो कि यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करेगा।

फाइबर के लिए होल ग्रेन

सबसे जरुरी है फाइबर, जो होल ग्रेन से मिलता है। इसलिए अपनी डाइट में गेहूं, बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मिलेट्स को शामिल करें। बाजार का पैकेट वाला आटा लेकर न आए। घर पर साबुत गेहूं लाकर चक्की पर पिसवाएं। यह आपको फ्रेश, बिना मिलावट वाला और फाइबर से भरपूर आटा मिलेगा, जो पाचन और यूरिक एसिड दोनों के लिए बेहतरीन है।

विटामिन C के लिए आंवला है बेस्ट

तीसरी चीज है विटामिन-C, हर एक आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है। इसे आप किसी भी रुप में खा सकते हैं जैसे कि- जूस, अचार, मुरब्बा या कच्चा। यदि आंवला पसंद नहीं है तो अमरुद, संतरा या काजू भी खा सकते हैं, इनमें विटामिन C होता है। विटामिन-सी यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।

एक्सरसाइज भी करेगी मदद

यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो जोड़ों में अकड़न आ जाती है और उनकी मूवमेंट कम हो जाती है। इसके लिए सूर्य नमस्कार सबसे आसान तरीका है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जोड़ों को फ्लेक्सिबल रखता है। रोजाना 10-12 सूर्य नमस्कार ही काफी है।

कौन सी आदतें बढ़ाती है यूरिक एसिड?

- धूम्रपान करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है और किडनी की यूरिक एसिड को बाहर निकालने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
- शराब, खासकर बीयर पीने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इससे गाउट का दर्द भी शुरू हो सकता है।
- लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
- पूरे दिन बैठे रहने और शारीरिक मेहनत न करने से जोड़ों में अकड़न की समस्या बढ़ सकती है।
- बिस्कुट, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों में अधिक चीनी और फ्रक्टोज हो सकता है। इनका ज्यादा सेवन यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा बढ़ा सकता है।

प्रमुख खबरें

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं