स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने Rahul Gandhi को लिखी चिट्ठी, भारत जोड़ो यात्रा बंद करने की अपील

By रितिका कमठान | Dec 21, 2022

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच चीन में भी कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर बढ़ रहे है। ऐहतियात के तौर पर सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है, जिसपर अब बवाल हो गया है।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए। यात्रा के दौरान मास्क, सेनीटाइजर का उपयोग जरूर किया जाए ताकि संक्रमण फैलने के खतरा कम हो सके। कांग्रेस पार्टी यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटेड लोगों को ही शामिल करे। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में आइसोलेशन नियम का भी पालन किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा कि यात्रा निकालते हुए अगर इन नियमों का पालन करना संभव नहीं है तो कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित किया जाना चाहिए। बता दें कि वर्तमान में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में निकाली जा रही है।

ये चिट्ठी उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत को भी लिखी है। इस चिट्ठी में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मांग की है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के आदेश दिए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा कि कोरोना वायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। पत्र में उन्होंने राजस्थान और देश को कोरोना से बचाने को लेकर कई बिंदुओं का जिक्र किया है।

कई नेताओं ने व्यक्त की है चिंता
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकाले जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को राजस्थान के कई नेताओं ने चिट्ठी लिखी है। इसमें राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने चिट्ठी के जरिए चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली जा रही है, जिसमें देश के अलग अलग राज्यों के लोग हिस्सा ले रहे है। अन्य राज्यों के लोग इतनी संख्या में इकट्ठे हो रहे हैं जिस कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद