स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले, सात दिन में देश के 80 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात दिन में देश के 80 जिलों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण के किसी नए मामले की पुष्टि नहीं हुई है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निदेशकों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई समीक्षा बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि तीन सौ से अधिक जिलों में अभी तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और जिन 129 जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आए हैं उन्हें ‘हॉटस्पॉट’ घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “सरकार का पूरा ध्यान इस पर है कि संक्रमण हॉटस्पॉट घोषित किए गए जिलों से बाहर न फैले।” हर्षवर्धन ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग और उसके 18 स्वायत्तशासी संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा किए गए अनुसंधान की समीक्षा की और निर्देश दिया कि एंटीबाडी जांच उपकरण, पीसीआर आधारित जांच उपकरण और कोविड-19 के टीके के विकास कार्य में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत’ तेजी लाई जाए। मंत्री ने कहा, “पिछले सात दिन में 80 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले 14 दिन में 47 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा पिछले 21 दिन में 39 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है और पिछले 28 दिन में 17 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर