स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने सिसोदिया पर किया पलटवार, ऑक्सीजन की कमी से मौतों पर दिल्ली सरकार से शेयर किया स्क्रीनशॉट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

नयी दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को दिल्ली सरकार के दावे पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जानकारी नहीं मांगी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर इस संबंध में 26 जुलाई को भेजे पत्र को भी साझा किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को संबोधित करते हुए और ई-मेल का स्नैपशॉप ट्विटर पर साझा करते हुए मांडविया ने कहा कि अब भी देर नहीं हुई है और वह 13 अगस्त तक जवाब दे सकते हैं ताकि स्वास्थ्य मंत्रालय संसद में इस संबंध में जवाब दे सके।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने केरल में कोविड-19 स्थिति को लेकर विजयन से बात की

वहीं, केंद्र सरकार ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि संसद में मुद्दा उठाए जाने के बाद केंद्र ने राज्यों से संबंधित जानकारी मांगी थी लेकिन अबतक केवल एक राज्य ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से ‘संदिग्ध’ मौतों की जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित कुल 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश ने मंगलवार तक इस संबंध में केंद्र को जानकारी दी है। पंजाब में बताया कि ऑक्सीजन की कमी से चार ‘संदिग्ध’ मौतें हुई हैं।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप