अचानक RML अस्पताल पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, डॉक्टरों से उनकी समस्याओं पर की चर्चा

By अंकित सिंह | Sep 15, 2021

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अक्सर अपने कामकाज के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल में ही उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कोरोना महामारी के काल में यह मंत्रालय काफी अहम है और ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का रोल और भी बढ़ जाता है। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लगातार अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं और डॉक्टरों से हाल-चाल जान रहे हैं। साथ ही साथ अस्पतालों में सरकार की व्यवस्थाओं पर भी गौर कर रहे हैं। आज एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अचानक दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के दौरे पर पहुंच गए। आरएमएल अस्पताल के दौरे पर पहुंचे मनसुख मंडाविया ने डॉक्टरों और कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उन समस्याओं पर चर्चा की जिसका वे सामना कर रहे हैं। उन्होंने उन समस्याओं को ध्यान से सुना और डॉक्टरों और कर्मचारियों से इस बात पर चर्चा की कि इनका हल निकालने के लिए क्या किया जा सकता है। इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस महीने के शुरूआत में रात लगभग 11:30 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में खुद मरीज बनकर पहुंचे थे। उन्होंने अपना बदला हुआ नाम भी बताया था। इस दौरान सीजीएचएस के डॉक्टरों ने उनकी सेहत का अच्छे से देखभाल किया था।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब