CSIR के वैज्ञानिकों से बोले स्वास्थ्य मंत्री, COVID-19 का प्रभाव कम करने के तरीके विकसित करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

नयी दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को वैज्ञानिकों से कहा कि वे कोविड-19 का प्रभाव कम करने के तरीके तय समयसीमा को ध्यान में रखते हुए विकसित करें क्योंकि यह ‘युद्धकाल है और इसे नियमित शोध परियोजना की तरह नहीं लिया जाना चाहिए। एक बयान में बताया गया कि हर्षवर्धन ने विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक शेखर मांडे और सभी 38 सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के निदेशकों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

इसमें सीएसआईआर के वैज्ञानिकों से उन्होंने कोविड-19 का इलाज तय समयसीमा को ध्यान में रखते हुए विकसित करने को कहा। मंत्री ने कहा, ‘‘यह युद्धकाल है, सीएसआईआर के वैज्ञानिकों को युद्ध खत्म होने से पहले समाधान खोजकर देना है, उन्हें इसे नियमित शोध परियोजना मानकर नहीं चलना है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज