स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, कोविड-19 को प्रभावी ढंग से काबू किया जा रहा, संक्रमण दर चौथे दिन भी आठ प्रतिशत के कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दर चौथे दिन भी आठ प्रतिशत से नीचे रही, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संक्रमण फैलने की दर को प्रभावी ढंग से काबू में किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि देशभर में व्यापक जांच के चलते ऐसा हो पाया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में संक्रमण की दर 7.94 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट हो रही है। बयान में कहा गया है, सबूत से यह उजागर हुआ है कि व्यापक स्तर पर जांच किये जाने से संक्रमण की दर कम हो रही है। संचयी संक्रमण दर नीचे आने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे प्रभावी ढंग से काबू किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा, सभी जगह ज्यादा जांचें किये जाने से संक्रमण के मामलों का जल्द पता लगाने में में मदद मिल रही है। इससे गंभीर रूप से संक्रमित लोगों का पता लगाकर उन्हें घरों, पृथक केन्द्रों और अस्पतालों में समय पर और प्रभावी इलाज मिल रहा है। इस तरह मृत्युदर भी कम हो रही है। बयान के अनुसार अब तक 9.5 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है। 

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट