आंकड़ेबाजी छोड़कर राज्यों को ज्यादा से ज्यादा टीके उपलब्ध करवाए स्वास्थ्य मंत्रालय: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीकाकरण को लेकर आंकड़ेबाजी छोड़ कर राज्यों को अधिकाधिक टीके उपलब्ध करवाने चाहिए। इसके साथ ही गहलोत ने देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकों के उत्पादन को प्राथमिकता दिए जाने का सुझाव दियाहै। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आंकडे़बाजी छोड़ कर राज्यों को अधिकाधिक टीके उपलब्ध कराना चाहिए। यदि तीसरी लहर ने बच्चों को प्रभावित किया तो देश कभी माफ नहीं करेगा।’’

इसे भी पढ़ें: मलेशिया में दो ट्रेन की हुई आपस में भीषण टक्कर, 200 से अधिक घायल

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को टीका उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहिए था। उन्होंने कहा ‘‘इसके लिए आवश्यक हो तो कानून में बदलाव कर अन्य कंपनियों को भी वैक्सीन उत्पादन करने की अनुमति तथा प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। भारत वैक्सीन उत्पादन में दुनिया भर में सिरमौर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य