स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू किया पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान, अनुराग ठाकुर बोले- स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है

By अंकित सिंह | Aug 14, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान की शुरुआत दिल्ली के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू शामिल रहे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पैडल फॉर हेल्थ से आपका स्वास्थ्य बनता है और नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो देश का स्वास्थ्य अच्छा बनता है। हम आज़ादी के 75 साल मनाने जा रहे हैं, इस अवसर पर आज 75 शहरों में साइकिलिंग की शुरुआत हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: भारत के सशस्त्र बल किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हैं तैयार : जनरल बिपिन रावत


वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ मिलकर पैडल फॉर हेल्थ जागरूकता अभियान शुरू किया है। स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav पर फिर बरसे नीतीश कुमार, नौकरी देने का काम हम कर रहे, वो श्रेय लेने लगता है

विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए स्थिर सरकार जरूरीः वित्त मंत्री Sitharaman

Bharat Biotech के प्रवर्तक कृष्णा एल्ला इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

क्या औरतें हैं ये.. जब चमकीला की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ को हुई थी शर्मिंदगी, इम्तियाज अली ने किया खुलासा