स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा, स्वास्थ्य कर्मियों के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धा के रूप में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बारे में पत्र लिख कर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये हरसंभव कारगर उपाय करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने पत्र में राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस संकट के कारण उपजी मौजूदा परिस्थितियों में चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं के महत्व को देखते हुये उन्हें अन्य सभी सेवाओं की तुलना में विशिष्ट स्थान दिया जाये। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से इस अभियान में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बीमा सुरक्षा सहित अन्य सभी सहूलियतें भी देने को कहा है। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये जारी अभियान के बारे में मंत्रालय द्वारा बुधवार को दी गयी जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 50 लोगों की मौत हो गयी और इस दौरान संक्रमण के 1383 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 19,984 और मृतकों की संख्या 640 हो गयी है। हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3870 हो गयी है। यह आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आये मरीजों का 19.36 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के रूप में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अध्यादेश जारी करने और इसके लिये महामारी अधिनियम 1897 में संशोधन करने के उसके प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करेंगे संवाद

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam: ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता Ramgopal Agarwal गिरफ्तार, ₹2,883 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्द

Jan Gan Man: आजादी का जश्न मनाते हुए झूम उठा पूरा Balochistan ! बीच-बीच में बाधा डाल रहा है Pakistan

Himachal में Monsoon का कहर: 157 जानें गईं, 886 करोड़ का नुकसान; जानमाल पर भारी संकट