फिर बिगड़ी कल्‍याण सिंह की तबियत, मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंचकर राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका हाल जाना। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89) लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्‍ना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछने एसजीपीजीआई पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, 21 जुलाई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

सिंह को गत 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण सिंह को हल्का दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

Semicon 2.0 में चिप डिजाइन पर मुख्य फोकस, 200 स्टार्टअप को मदद देगी सरकार

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी