सिंगापुर में कोविड-19 का टीका लेने वालों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

सिंगापुर। सिंगापुर में कोविड-19 से बचाव के लिए फाइज़र टीके की पहली खुराक लेने वाले एक बुजुर्ग की मौत की घटना के बाद देश में टीका लेने वाले लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी, उनके आंकड़े एकत्र किए जाएंगे और उसके आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मानकों में सुधार किया जाएगा। ‘‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’’की खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: देश की सबसे पुरानी विज्ञान अकादमियों ने वेबिनार से जुड़े दिशानिर्देशों पर जताई आपत्ति, शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

उन्हें कैंसर, उच्च रक्तचाप तथा अन्य बीमारियां भी थीं। जेन के अनुसार, अस्पताल ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मरीज को टीके की वजह से दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया, ‘‘टीकाकरण से पहले व्यक्ति से उसके स्वास्थ्य के बारे में लंबी पूछताछ की जाती है। यह ऐहतियात बरतने के लिए होता है। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक व्यक्ति को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाता है। उनसे फिर पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जाता है कि सब कुछ ठीक है या नहीं। साथ ही लाभार्थी को यह भी बताया जाता है कि अगर प्रतिकूल प्रभाव हो तो वह क्या करे।’’ उन्होंने बताया कि टीका लेने वाले लाभार्थियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी, उनके आंकड़े एकत्र किए जाएंगे और उसके आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम के लिए मानकों में सुधार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास