बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है दौड़ लगाना, पर इन बातों का रखें ध्यान

By मिताली जैन | Dec 11, 2018

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि रनिंग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यहां तक कि अगर व्यक्ति रनिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए तो इससे वजन कम होने के साथ−साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग प्रारंभ में तो बेहद उत्साह से रनिंग करते हैं लेकिन दो−चार दिन बाद ही अपना रूटीन छोड़ देते हैं। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि रनिंग को इंटरस्टिंग बनाया जाए। तो चलिए जानते हैं रनिंग को मजेदार बनाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में−

अगर वास्तव में आप चाहते हैं कि रनिंग से आप चोटिल न हों और आप लंबे समय आसानी से रनिंग कर पाएं तो बेहतर होगा कि इसकी शुरूआत पर ध्यान दें। मसलन, कभी भी सीधे ही दौड़ना शुरू न करें। पहले कुछ देर वार्मअप करें। इससे आपकी बॉडी रनिंग के लिए तैयार होगी। आप चाहें तो स्ट्रेचिंग, वॉक फिर स्पीड वॉक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः आपकी रसोई में ही मौजूद हैं कई पेनकिलर, दवाइयों से करें परहेज

बदलें अपने रास्ते

जब व्यक्ति हर रोज एक ही जगह पर रनिंग करता है तो इससे बोरियत होनी शुरू हो जाती है। एक छोटा-सा बदलाव भी मन में नया उत्साह पैदा करता है। इसलिए अपने रनिंग वे में बदलाव करें। जैसे अगर आप ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं तो सप्ताह में दो या तीन दिन पार्क में रनिंग करें और जो लोग पार्क में रनिंग करते हैं, किसी अन्य पार्क या किसी अन्य रास्ते पर रनिंग करें। यकीन मानिए इससे आपको काफी मजा आएगा।

म्यूजिक सुनें

दौड़ते समय म्यूजिक सुनना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। दरअसल, जब आप यूं ही दौड़ते हैं तो कुछ ही देर में बोरियत होने लगती है। लेकिन अगर दौड़ते−दौड़ते भी संगीत सुना जाए तो मन तो रिलैक्स होता है ही, साथ ही आप अपनी क्षमता से अधिक रनिंग करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः खाने में करें तिल के तेल का इस्तेमाल, फिर देखें कमाल

बनाएं साथी

रनिंग में अगर किसी का साथ मिल जाए तो कहने ही क्या। कोशिश करें कि आप अपने रनिंग रूटीन में अपने जीवन साथी, किसी रिश्तेदार, करीबी या दोस्त को शामिल करें। ऐसा करने से रनिंग करने के लिए एक मोटिवेशन मिलता है। अक्सर लोग दो−तीन दिन रनिंग करके छोड़ देते हैं लेकिन अगर साथ में दौड़ने के लिए एक पार्टनर हो तो रनिंग रूटीन टूटता नहीं है। इसके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ कॉम्पिटिशन करके रनिंग को मजेदार बना सकते हैं। 

-मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Police Bodycam Video में दिखे Tony Romo, हथकड़ी लगाने से लेकर जांच तक का पूरा घटनाक्रम आया सामने

FIFA की Business Strategy पर भारी विवाद, World Cup Boycott की चेतावनी के साथ UEFA का कड़ा रुख

CWG 2026: मुक्केबाज Jadumani Mandengabam ने पक्का किया पदक, India की Medal Tally पहुंची 12 के पार

Indian Economy पर गहराता Balance of Payments संकट, जानिए क्यों RBI के हस्तक्षेप के बाद भी रुपया है Under Pressure