म्यांमार की नेता सू ची के खिलाफ चुनाव धोखाधड़ी मामले में सुनवाई 14 फरवरी को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

बैंकाक। म्यांमा में अपदस्थ असैन्य नेता आंग सान सू ची के खिलाफ चुनाव धोखाधड़ी मामले में सुनवाई 14 फरवरी को शुरू होगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। म्यांमा में फरवरी 2021 को सैन्य तख्तापलट के बाद सेना ने देश में हुए चुनाव में भारी गड़बड़ी के आरोपों में सू ची को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन आरोपों के संबंध में उन्हें कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: आगामी वित्त वर्ष में करीब 25,000 किलोमीटर राजमार्ग को जोड़ने का लक्ष्य, पीपीपी मॉडल होगा लांच

आयोग के सदस्यों को सैन्य सरकार ने नियुक्त किया था। मामले में सुनवाई राजधानी ने प्यी तॉ में होगी और जुर्म साबित होने पर तीन वर्ष के कारावास का प्रावधान है। पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट और राष्ट्रपति कार्यालय के पूर्व मंत्री मिन थू इस मामले में सह-प्रतिवादी हैं। बचाव पक्ष के वकील आरोपों पर सुनवाई के लिए सोमवार को अदालत गए।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत