Bihar में जाति आधारित जनगणना, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पटना हाई कोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2023

सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण को 'सक्षमता के साथ किया गया पूरी तरह से वैध अभ्यास' के रूप में बरकरार रखने के पटना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा। इस प्रक्रिया को 'जनगणना' कराने के प्रयास के रूप में आलोचना करते हुए कई याचिकाएँ दायर की गई हैं। हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) एक सोच एक प्रयास की ओर से याचिका दायर की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi In Lok Sabha | सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में वापस आ गए राहुल गांधी

पटना हाई कोर्ट  के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। याचिका में दलील दी गई है कि इस कवायद के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है। नालंदा निवासी अखिलेश कुमार द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, केवल केंद्र सरकार को जनगणना करने का अधिकार है। इसमें कहा गया कि वर्तमान मामले में, बिहार सरकार ने केवल आधिकारिक राजपत्र में एक अधिसूचना प्रकाशित करके केंद्र सरकार के अधिकारों का हनन किया है।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन