अमेरिका में एफबीआई निदेशक के रूप में काश पटेल के नाम की पुष्टि के लिए 30 जनवरी को सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2025

अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अगले निदेशक के रूप में अपने नाम पर पुष्टि की सुनवाई के लिए काश पटेल 30 जनवरी को सीनेट समिति के समक्ष पेश होंगे।

सीनेट न्यायपालिका समिति ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि ‘‘संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक के रूप में कश्यप प्रमोद पटेल का नामांकन’’ 30 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया है। पटेल क्रिस्टोफर रे की जगह लेंगे। पटेल को ट्रंप का वफादार समर्थक माना जाता है।

पूर्व संघीय अभियोजक पटेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा, ‘‘मुझे अमेरिका के लिए सपने देखना बहुत पसंद है। मेरी कहानी बहुत सरल है, यह अनोखी है और आप में से कुछ लोग इसमें भागीदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता पूर्वी अफ्रीका में जन्मे और पले-बढ़े। मेरे पिता ने 1970 के दशक में युगांडा में हुए नरसंहारकार और तानाशाही के बाद देश छोड़ दिया था, जहां उन्होंने अपने 3,00,000 देशवासियों की हत्या देखी थी और यह भी देखा था कि अगर संवैधानिक न्याय प्रणाली को तोड़ने की अनुमति दी गई तो अराजकता क्या कर सकती है।’’ पटेल ने कहा, ‘‘मेरा नाम काश पटेल है और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब