मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले की सुनवाई आगे बढ़ी, एसआईटी ने मांगा हैदराबाद जाने का समय

By दिनेश शुक्ल | Nov 25, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश के हाईप्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की जांच कर रही एसआईटी की तरफ से कोर्ट को बताया गया है कि हैदराबाद भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच रिपोर्ट लेने के लिए हैदराबाद जाना है। इसमें एक सप्ताह लग सकता है। जांच रिपोर्ट मिलते ही उसे जब्त सामग्री के साथ कोर्ट में पेश कर दिए जाएगा। इसके बाद मामले की सुनवाई 3 दिसंबर तक आगे बढ़ा दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें: नेपानगर में बुजुर्ग मां की बेटे ने पत्थरों से पीटकर की हत्या

मामले के आरोपितों की तरफ से मांग की गई थी कि हैदराबाद से जांच रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जल्दी बुलवाए जाएं ताकि सुनवाई की जा सके। इस पर कोर्ट ने एसआईटी से पूछा था कि हैदराबाद से रिपोर्ट कब तक मिलेगी। पिछली सुनवाई पर एसआईटी ने कोर्ट को बताया था कि जांच रिपोर्ट और साक्ष्य दो से तीन सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। सोमवार को एसआईटी को जांच रिपोर्ट और दस्तावेज कोर्ट में पेश करना था, लेकिन उसकी तरफ से बताया गया कि इन्हें लेने हैदराबाद जाना है। इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। कोर्ट ने एसआईटी के आवेदन को रिकॉर्ड पर लेते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी। कोर्ट अब मामले में तीन दिसंबर को सुनवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर