Haldwani में अतिक्रमण हटाने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय हल्द्वानी में रेलवे द्वारा दावा की गयी 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत ने अतिक्रमण हटाने के उच्च न्यायालय के आदेश पर पहले ही रोक लगाई रखी है। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध वाद सूची के अनुसार, उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ के समक्ष सात अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। उच्चतम न्यायालय ने दो मई को कहा था कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पिछले साल 20 दिसंबर के निर्देश पर रोक संबंधी उसका अंतरिम आदेश शीर्ष अदालत में याचिकाओं के लंबित रहने तक जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Odisha के गंजाम में बाल श्रम छापे में पुलिस को रोकने पर BJYM नेता गिरफ्तार

Oris Infrastructure के MD Amit Gupta गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा

Ahmedabad Airport पर 83.14 लाख की Gold Chain जब्त, शारजाह से आई महिला गिरफ्तार

Gujarat में नेतृत्व परिवर्तन की भ्रामक पोस्ट पर FIR, पत्रकार पवन त्यागी पर केस