Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda की संगीत सेरेमनी, उदयपुर की शाम से सामने आईं दिल छू लेने वाली तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Mar 03, 2026

साउथ और बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें अभी थमी भी नहीं थीं कि अब उनकी संगीत सेरेमनी की जादुई तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद, इस कपल ने आज अपनी संगीत की शाम के कुछ बेहद निजी और भावुक पल प्रशंसकों के साथ साझा किए। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी परफॉर्मेंस और विजय के साथ रोमांटिक डांस की एक सीरीज़ पोस्ट की। तस्वीरों में रश्मिका की खुशी साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में वह विजय के साथ डांस करती नजर आईं। रश्मिका ने स्टेज पर एक खास डांस परफॉर्मेंस भी दी। परिवार के सदस्यों ने भी कपल के लिए डांस परफॉर्मेंस की तैयारी की थी। रश्मिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ये सभी खूबसूरत पल कैद हो गए।

विजय ने संगीत सेरेमनी की फ़ोटो भी शेयर कीं

रश्मिका मंदाना के अलावा, विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की फ़ोटो पोस्ट कीं। उन्होंने एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, हमारी संगीत सेरेमनी की रात। एक शाम हंसते-हंसते बीत गई जब तक हम रो नहीं पड़े। डांस करते-करते हमारे पैर दुखने लगे। सभी के इमोशनल शब्दों और सरप्राइज़ से हमारी आँखों में आँसू भर आए। यह खूबसूरत लोगों से भरी एक शानदार शाम थी।

इसे भी पढ़ें: Middle East युद्ध के साये में Priyanka Chopra का भावुक संदेश! 'उम्मीद है होलिका दहन पर बुराई पर अच्छाई की जीत होगी'

रश्मिका ने अपने जीजा के साथ डांस किया

रश्मिका ने न सिर्फ़ विजय के साथ डांस किया, बल्कि अपने जीजा और परिवार के साथ भी डांस किया। परिवार के सदस्यों ने विजय और रश्मिका की संगीत सेरेमनी में परफ़ॉर्म भी किया, जिससे कपल बहुत इमोशनल हो गया। शादी के बाद विजय और रश्मिका बड़े पर्दे पर भी साथ दिखेंगे। वे फिल्म रानाबली में साथ काम कर रहे हैं, जो जल्द ही रिलीज़ होगी।

प्रमुख खबरें

Supreme court on Rajpal Yadav: इन पर कौन भरोसा करेगा, SC ने चेक बाउंस मामलों में राजपाल यादव को ₹5 करोड़ जमा करने के लिए 2हफ़्ते और दिए, फटकार भी लगाई

Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

Maharashtra CET में गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित, CM Fadnavis ने दिए FIR के आदेश

Iran की मदद के फेर में ट्रंप ने चीन को भी लपेट लिया! जिस सैटेलाइट की सहायता से US बेस पर हुआ था हमला, उसे किसने तोड़ दिया?