हार्दिक बधाई मेरे दोस्त...ट्रंप की जीत पर आया पीएम मोदी का ये रिएक्शन, शपथ ग्रहण में करेंगे अमेरिका की यात्रा?

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों की सफलता के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए सहयोग को बढ़ाने के वास्ते उत्सुक हूं। आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को लगभग हरा दिया है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने संबोधन में कहा कि यह अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।

इसे भी पढ़ें: इतिहास का सबसे महान राजनीतिक क्षण, ऐसी जीत अमेरिका ने पहले कभी नहीं देखी, राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

गौरतलब है कि अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय ‘स्विंग’ राज्यों के। बताया जाता है कि चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं। कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks