राजधानी दिल्ली में रहेगी लू की स्थिति, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और लू चलने की संभावना जताई है।

विभाग ने कभी-कभी तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 रहा, जो कि खराब श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच में वायु गुणवत्ता सूचकांक होने को अच्छा माना जाता है।

वहीं, 51 से 100 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम माना जाता है। 201 से 300 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी खराब श्रेणी में है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh Police Explosives Recovered | छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त

Delhi BJP Government One Year | दिल्ली भाजपा सरकार का एक साल! आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 5 रुपये में भोजन सहित सौगातों की बौछार

India Vs Pakistan T20 World Cup | खत्म हुआ गतिरोध! 15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मैच, मोहसिन नकवी ने बहिष्कार का फैसला वापिस लिया

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद