Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने लोगों के लिए जारी किया ये अलर्ट

By रितिका कमठान | Jun 10, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों गर्मी के कारण लोगों काफी परेशान हो गए है। लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए चेतावनी भी जारी की है। 

 

अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसके साथ ही ये स्थिति लू की भी है। आने वाले 12 जून तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जानकारों का कहना है कि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

दिल्ली में लगातार दूसरी रात भी गर्म री है। लोगों को गर्मी के कारण परेशानी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी बुजुर्गों, बच्चों, सांस, हृदय संबंधित बीमारी वालों को सावधानी बरतने की जरुरत है। इस दौरान हीट स्ट्रोक और डीहाइड्रेशन की संभावना बढ़ सकती है।

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा