हाय रे ये गर्मी मार डालेगी!! भारत के कई हिस्सों में लू का कहर, पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

नयी दिल्ली। भीषण लू के कारण देश का एक बड़ा हिस्सा बेहाल है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद (46.8 डिग्री सेल्सियस) और झांसी (46.2 डिग्री सेल्सियस) जैसे कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (46.4 डिग्री सेल्सियस); राजस्थान में गंगानगर (46.4 डिग्री सेल्सियस); मध्य प्रदेश में नौगोंग (46.2 डिग्री सेल्सियस) और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के गुरुग्राम में अब तक का उच्चतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के मौसम संबंधी आधार केंद्र-सफदरजंग वेधशाला ने लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह 12 साल में अप्रैल महीने में किसी एक दिन का सर्वाधिक तापमान है।

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे की रैली से पहले शिवसेना ने कहा, वह आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है। इसने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से लू के समाप्त होने की उम्मीद है, जिसके एक मई की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो मई से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली में अप्रैल में 10 लू-दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2010 में अप्रैल महीने के 11 ऐसे दिनों के बाद सर्वाधिक हैं। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू घोषित की जाती है। यदि तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक हो तो गंभीर लू घोषित की जाती है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal