चौहान के खराब सड़कों के बारे में बोलने के बाद मप्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने पूर्ववर्ती कमलनाथ की आलोचना करते हुए इस्तेमाल की गई को लेकर राज्य की विपक्षी कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौहान ने सोमवार को नीमच जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ के नेतृत्व वाली राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार (दिसंबर 2018 से मार्च 2020) के समय सड़कों की खराब स्थिति पर आलोचनात्मक टिप्पणी की, जिस पर विपक्षी दल की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जतायी गई। कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि आजकल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ राज्य में उनके 18 साल के शासन का हिसाब मांग रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा, ‘‘जनता हमारी न्यायाधीश है, वह अच्छे और बुरे का फैसला करेगी और न्याय करेगी।’’ चौहान की आलोचनात्मक टिप्पणियों पर कमलनाथ की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि अतीत में कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और कुछ उदाहरण दिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के गोविंद सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगी कमलनाथ, चौहान से 12 से 14 साल बड़े हैं और उनके बड़े भाई की उम्र के हैं। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘अपमानजनक का प्रयोग करना भाजपा की संस्कृति है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार