राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

राजस्थान के अनेक जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी अनेक जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

सर्वाधिक बारिश खंडार (सवाई माधोपुर) में (230.0 मिलीमीटर) दर्ज की गई। इसके अलावा मलारना डूंगर में 22 सेंटीमीटर, टोंक के निवाई में 17 सेंटीमीटर, बारां के शाहाबाद में 16 सेंटीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 11 सेंटीमीटर, दौसा में 10 सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहर थाना में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जबकि अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर व जयपुर सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

जधानी जयपुर में सुबह से ही रुक रुक हो रही बारिश से अनेक जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में भारी बारिश अभी जारी रहेगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भरतपुर, जयपुर एवं अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी।

बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश का दौर एक अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में दो अगस्त से कमी होगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा