बारिश से धुल सकता है भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

नाटिंघम। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरूवार को दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है और ऐसे में कम ओवरों का मैच हो सकता है। इंग्लैंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की है।

स्थानीय वेबसाइट ‘नाटिंघमपोस्ट’ की खबर के मुताबिक कि इस सप्ताह के अधिकतर समय के लिए नाटिंघम क्षेत्र में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। नाटिंघम के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को शाम सात बजे तक भारी बारिश की आशंका है। वेबसाइट के मुताबिक, ‘गुरूवार को दोपहर तक हल्की बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह