दिल्ली में अगले कुछ दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर में 88 वर्षों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ पहुंचे मानसून के एक दिन बाद शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने अगले चार दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसने कहा, ‘‘दिल्ली में पूरे दिन मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, रविवार तथा सोमवार को और अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है।’’ दिल्ली के रोहिणी और बुराड़ी सहित कई इलाकों में सुबह के समय बारिश हुई। दोपहर बाद भी शहर में कई जगह बारिश हुई। 

मौसम विभाग ने अगले सात दिन गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है। आईएमडी के अनुसार, एक दिन में 7.6 से 35.5 मिलीमीटर के बीच वर्षा मध्यम वर्षा की श्रेणी में आती है, और एक दिन में 64.5 से 124.4 मिमी के बीच वर्षा भारी वर्षा कहलाती है। इसने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे तक 108 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। 

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’ 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है। दिल्ली में शुक्रवार को मानसून का आगमन होने के साथ तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उड़ानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष गोहिल ने कहा, NEET मामले में प्रधानमंत्री चुप क्यों है?

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश से संबंधित घटनाओं में सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1936 के बाद जून माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। आईएमडी के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 228.1 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन में 192.8, रिज में 150.4, पालम में 106.6 और आयानगर में 66.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

पैपराजी के सामने एक्स-हसबैंड Bharat Takhtani संग खिलखिलाती नजर आईं Esha Deol

दिमागी नक्सली टिप्पणी पर Congress हमलावर, Jairam Ramesh बोले- पीएम मोदी का झोला उठाने का समय करीब

Priyanka Chopra और अनुष्का शर्मा समेत Bollywood सितारों ने दी Diwali की शुभकामनाएं

ओडिशा में बचाए गए 5 Orangutan पर इंडोनेशिया ने अब तक नहीं दिया मालिकाना हक का सबूत