Tamil Nadu के ऊटी में 18 से 20 मई तक भारी बारिश का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

तमिलनाडु के नीलगिरि जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि यहां 18-20 मई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने इस दौरान पर्यटकों को इस पहाड़ी स्थान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

कलेक्टर ने भारी बारिश की चुनौती से निपटने के लिए तैयारियों पर राजस्व, पुलिस, दमकल विभाग एवं बचाव सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां आने वाले सभी लोगों के पास आवश्यक सुरक्षा संबंधी उपकरण और व्यवस्था होनी चाहिए। अगर संभव हो तो आप इस दौरान यहां की यात्रा करने से बच सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग भारी बारिश की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। लगभग 3,500 आपदा प्रतिक्रिया कर्मी और अर्थमूवर्स सहित आवश्यक उपकरण तैयार हैं तथा लगभग 450 अस्थायी आश्रय स्थल भी तैयार रखे गए हैं और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए भी कहा गया है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन