बारिश और तेज हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम, प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2020

नयी दिल्ली। हल्की बारिश और अनुकूल गति से हवा के चलने से दिल्ली और उसके उपनगरों में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वायु गुणवत्ता में अभी और सुधार आ सकता है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 300 दर्ज किया गया, जो‘खराब’ श्रेणी में आता है। रविवार को एक्यूआई 467 था। वायु गुणवत्ता सूचकांक दिल्ली के पड़ोसी शहरों फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 292, नोएडा में 312, ग्रेटर नोएडा में 302 और गुड़गांव में 314 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: ठंड और बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

सीपीसीबी ने बताया कि शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे जलाना इसका मुख्य कारण हो सकता हैं। बारिश और तेज हवा चलने से दिल्ली को थोड़ी राहत मिली। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषक तत्वों को बिखरने में सोमवार को भी मदद मिल सकती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ ने भी पर्याप्त बारिश के कारण प्रदूषण के ‘खराब’ श्रेणी में आने का अनुमान लगाया। उसने कहा कि वायु गुणवत्ता के मंगलवार और बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर