UP के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में 9 लोगों की मौत, जगह-जगह जल जमाव की स्थिति

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

उत्तर प्रदेश में कई जगह भीषण बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसे हुए हैं जिसमें कई लोगों के मरने की खबर है। सबसे पहले बात राजधानी लखनऊ की करते हैं। भारी बारिश की वजह से यहां एक मकान की दीवार गिर गई। इस वजह से 9 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में आर्मी एन्क्लेव के पास झोपड़ियों में रह रहे थे। लखनऊ से सटे उन्नाव में भी बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश की वजह से एक मकान का छत गिर गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति यहां भी घायल है। राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खिरी में दलित बहनों की मौत के मामले में छह गिरफ्तार, मुठभेडृ में एक आरोपी घायल

जलजमाव की वजह से आम जीवन प्रभावित हुआ है। लखनऊ के आयुक्त रोशन जैकब ने शहर में भारी बारिश के बाद जलजमाव की समस्या का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश वाले जगहों पर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कानपुर में भी एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। यहां भी भारी बारिश देखने को मिली है। भारी बारिश की वजह से लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। यहां तक कि कई दफ्तरों में भी छुट्टी की गई है। लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार के मुताबिक भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी मामले पर सख्त योगी सरकार, Dy CM बोले- अपराधी के खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई होगी जो एक मिसाल बनेगी

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो-तीन दिनों में भी भारी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। बारिश के साथ साथ आंधी तूफान की भी संभावना जताई गई है। बुंदेलखंड के इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से जान गवाने वाले मृतकों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताई है। योगी ने पूरे मामले को अपने संज्ञान में लिया लखनऊ और उन्नाव की घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद का भी ऐलान किया गया है। मृतकों के परिजनों को 4 लाख दिए जाएंगे। घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल एक्शन को कहा गया है। 

प्रमुख खबरें

गोरखपुर में Akhilesh Yadav के रोडशो में किशोर की मौत, Yogi Adityanath ने सपा पर साधा निशाना

Vanakkam Poorvottar: Siang Dam Project के विरोधियों को CM Pema Khandu ने हड़काया, Amit Shah भी जा रहे Arunachal Pradesh

India-Japan 2+2 Dialogue बेहद सफल रहा, अब ड्रैगन की मनमानी पर लगेगी लगाम

कलकत्ता HC से Abhishek Banerjee के सहयोगी सुमित रॉय को राहत नहीं, 4 मामलों में याचिका खारिज