राजस्थान में कई जगहों पर बहुत अधिक वर्षा हुई : मौसम विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2024

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक आठ सेंटीमीटर (सेमी) बारिश हुई।

पश्चिमी राजस्थान में भी कई स्थानों पर दो सेमी तक बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकतर स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान कोटा, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर एवं जोधपुर संभागों के भी कुछ भागों में मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के अनेक स्थानों पर 29 से 31 जुलाई तक बारिश में बढ़ोतरी होने तथा अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम एवं कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर