मानसून आने से केरल में भारी बारिश जारी, तटवर्ती क्षेत्रों में नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

तिरुवनंतपुरम। दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय बने रहने के साथ केरल के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। तटीय इलाकों में बारिश से पेड़ उखड़ गए हैं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, अलपुझा, तिरुवनंतपुरम और कोझीकोड समेत कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, ‘‘केरल तट के आसपास पश्चिम से 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा, वायु तूफान के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए रहें तैयार

बहरहाल, तटीय इलाके के बाशिंदे ने समुद्र के पास दीवार के निर्माण में देरी को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। यहां वलियातुरा के निकट स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जल संसाधन मंत्री के. कृष्णाकुट्टी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। समुद्र के बढ़ते स्तर और भूमि कटाव तथा तेज लहरों के कारण वलियातुरा के निवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं । इस इलाके में करीब 15 घर पूरी तरह तबाह हो गए और 100 घरों को नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास