Karnataka के तटीय इलाकों में अगले 10 दिन भारी बारिश की संभावना, NDRF के जवान तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

मंगलुरु। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में अगले 10 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि तटीय जिलों में मध्यम से भारी यानी 64.5 मिलीमीटर से 115 मिलीमीटर बारिश हो सकती है जबकि इसी अवधि में कुछ स्थानों पर 244.4 मिलीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक के सभी तटीय जिलों में विभिन्न स्थानों पर बिजली चमकने और बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना भी है।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ की कोई जरूरत नहीं

निगरानी केंद्र ने प्रशासन से किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) कर्मियों को तैनात करने के लिए भी कहा है। तटीय जिलों में बीते कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मछुआरों से समुद्र में ना जाने के लिए कहा है क्योंकि कर्नाटक तट पर दो जुलाई तक तूफानी मौसम में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान लहरों की ऊंचाई तीन से 3.2 मीटर तक होगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें