West bengal Flood Situation: बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश, DVC से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का खतरा

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली, बीरभूम, पश्चिम मिदनापुर, पूर्वी मिदनापुर, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान और पूर्वी बर्दवान जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा कि भारी बारिश हुई है और डीवीसी दामोदर नदी पर पंचेत बांध और बराकर नदी पर मैथन बांध से पानी छोड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के गंगा तट पर बने गहरे दबाव के कारण सप्ताहांत और सोमवार को दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हुई। मौसम प्रणाली सोमवार को झारखंड की ओर बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें: Kolkata rape case: अब भी हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार नहीं है डॉक्टर, Mamata Banerjee से फिर मिलने की मांग

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी और राज्य के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों (रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक) के दौरान फतेहपुर और रायबरेली में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी कछला ब्रिज (बदायूं), गाजीपुर, बलिया व फतेहगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), (तुर्तीपार), बलिया और अयोध्या में खतरे के निशान को पार कर गया है। 

प्रमुख खबरें

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई

Raghav Chadha से AAP का मोहभंग? Rajya Sabha में पंख कतरे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी