पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में भारी बारिश, 25 लोगों की मौत, 145 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में भारी बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 145 लोग घायल हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई मकान गिर गए। वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। अहमद ने बताया कि अधिकारी घायलों को इस आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump ने गोपनीय दस्तावेजों को लेकर अपने ऊपर लगे संघीय आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बारिश और तूफान के कारण लोगों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। शरीफ ने अधिकारियों को अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से मद्देनजर पहले से आपातकालीन उपाय करने का आदेश दिया। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ‘‘गंभीर और तीव्र’’ चक्रवात देश के दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और उसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी