पंजाब के पठानकोट में भारी बारिश; शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

पठानकोट जिला प्रशासन ने लगातार हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पठानकोट के उपायुक्त आदित्य उप्पल द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ‘‘पठानकोट जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 25 अगस्त को जिले के सभी सरकारी/गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया जाता है।’’

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने रविवार को प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए उचित मुआवजा प्रदान करेगी। उझ, रावी नदियों और बरसाती नालों में तेज जलप्रवाह के कारण भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में स्थिति गंभीर हो गई है।

प्रमुख खबरें

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल

Tamil Nadu Budget पेश, TVK सरकार महिलाओं को देगी सोना, नवजात को अंगूठी और पशु

Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

Hemant Soren का बयान: paper leak राष्ट्रीय समस्या, समाधान के लिए गंभीर है सरकार