Bihar News: मांगा मुआवजा, मिली लाठी, उग्र हुए किसान, फूंकी पुलिस की गाड़ियां

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2023

बिहार के बक्सर में पुलिस और किसानों के बीच भारी गतिरोध देखने को मिला। किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और बसों को भी आग के हवाले कर दिया। किसानों को घर में घुसकर पीटने का वीडियो सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।बिहार के बक्सर जिले में पुलिस आधी रात को किसानों के घरों में घुसकर उन्हें नींद में बेरहमी से पीटने वाला वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस कार्रवाई का वीडियो परिजनों की ओर से शेयर किया गया। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, वहीं पुलिस मदद के लिए चिल्लाने से बेपरवाह उन पर लाठियों से हमला करना जारी रखती है। 

इसे भी पढ़ें: SIDBI ने बिहार में खोला अपना क्षेत्रीय कार्यालय

एसजेवीएन ने बरगलाया

चौसा में थर्मल पावर प्लांट लगाने से पहले जिले के किसानों को फर्म द्वारा जिले में तेजी से विकास और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी निधि का आश्वासन दिया गया था। क्षेत्र में स्कूल, होटल और आजीविका के संसाधन बनेंगे और खुशहाली आएगी, ऐसा किसानों से वादा किया गया था। उन्हें बताया गया था कि स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही किसानों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए, उत्पीड़न शुरू हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, दूसरे राज्यों से लोगों को भर्ती किया गया था, CSR फंड राजनेताओं पर खर्च किए गए थे, और सम्मान के प्रतीक के रूप में अधिकारियों को लाखों रुपये के उपहार भेजे गए थे। 

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप