Kashmir में जमकर हुआ Snow Fall, विमान और सड़क यातायात प्रभावित, पर्यटक ले रहे बर्फबारी का मजा

By नीरज कुमार दुबे | Jan 06, 2025

कश्मीर घाटी में हिमपात के कारण आज श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, "रनवे पर से बर्फ हटाने का काम जारी है।" इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि घाटी में बर्फबारी के बाद स्थिति को सामान्य करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद, विशेष रूप से घाटी में, स्थिति को सामान्य करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसकी निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घाटी में वर्तमान में 1,200 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है तथा इसमें और वृद्धि की संभावना है। बर्फ हटाने का काम जारी है और मुख्य सड़कों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मंत्री सकीना इटू और जावेद डार तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी स्थिति की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा