दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, डीएनडी से आश्रम तक थमी दिल्ली की रफ्तार, यात्री परेशान!

By रेनू तिवारी | Aug 29, 2025

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जो बाद में और तेज़ हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले नोएडा, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए पीली चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे नारंगी अलर्ट में बदल दिया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-राजद का शर्मनाक कृत्य! प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का अपमान, देश नहीं भूलेगा!

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए उसके दलों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश और कुछ इलाकों में जलभराव के कारण यातायात धीमा रहा। स्थिति को सामान्य बनाने और यात्रियों की सहायता के लिए हमारे कर्मियों को तैनात किया गया है।

यात्रियों के लिए यात्रा सलाह

दिल्ली हवाई अड्डे और इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग सलाह जारी की है, जिसमें यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने को कहा गया है।

एयरलाइंस ने X पर कहा, "दिल्ली के आसमान में आज हल्की बारिश हो रही है। हालाँकि सड़कों पर अभी तक कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ इलाकों में यात्रा धीमी हो सकती है। अगर आप हवाई अड्डे जा रहे हैं, तो कृपया पहले से योजना बनाएँ और हमारे ऐप या वेबसाइट का उपयोग करके अपनी उड़ान की जानकारी पहले ही देख लें।"

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की चांदी की चम्मच पर भारी पड़ रही चाय की चम्मच', केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर तीखा हमला

दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों से अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा है, साथ ही स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र