Kedarnath हादसे के दो दिन बार शुरू हुई हेली Service, सरकार ने भी जारी किए निर्देश

By रितिका कमठान | Jun 17, 2025

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा को अब बहाल किया गया है। इससे पहले हेलिकॉप्टर सेवा को हादसे के बाद कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। अब इस हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया है। रविवार को केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद हेली सर्विस को बंद किया गया था। अब इस सर्विस को फिर से चालू किया गया है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ सोनिका ने ये जानकारी दी है।

यूसीएडीए की सीईओ सोनिका का कहना है कि हेलीकॉप्टर सेवाएं अब डीजीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक संचालित होंगी। सरकार ने सभी हेली ऑपरेटरों और पायलटों को भी निर्देश दिया है कि उनकी जांच की जाएगी कि उन्हें हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान का अनुभव है या नहीं। जो भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त जांच होगी। सरकार लगातार निगरानी भी करेगी। सरकार ने फैसला किया है कि मौसम को देखते हुए ही उड़ान भरने का फैसला होगा।

इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार हेलीकॉप्टर सेवाओं को चला रही है जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिले। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है