पोर्ट ब्लेयर से शहीद द्वीप के बीच हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू की जाए : सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

पोर्ट ब्लेयर। केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सांसद कुलदीप राय शर्मा ने प्रशासन से पोर्ट ब्लेयर और शहीद द्वीप के बीच हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। सांसद कुलदीप राय शर्मा ने इस संबंध में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि बड़ी संख्या में शहीद द्वीप (तत्कालीन नील द्वीप) के लोगों ने पोर्ट ब्लेयर और शहीद द्वीप के बीच हेलीकॉप्टर सेवा को सप्ताह में कम से कम दो बार फिर से शुरू करने की मांग की है। इसको लेकर लोगों ने सांसद से संपर्क भी किया है।

इसे भी पढ़ें: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी के हालत में किया बलात्कार, दो साल तक ब्लैकमेल करने के बाद पुलिस के हाथों लगा आरोपी

ऐसे लोग पोर्ट ब्लेयर नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि शहीद द्वीप के लिए फिलहाल कोई हेलीकॉप्टर सेवा नहीं है। सांसद ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर सेवा आम लोगों के अलावा पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी आवश्यक है जो शहीद द्वीप की स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद