हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क ने काम करना शुरू कर दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 02, 2022

यूक्रेन से देश लौट रहे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क ने काम करना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर अजय मलिक, SI रविंदर कुमार, पी/एसआई मोहित कुमार और श्री सत्यवान जेई (हैफेड) मुंबई हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क का संचालन कर रहे हैं।  

हरियाणा के जो छात्र मुंबई पहुंचेंगे, उन्हें हेल्प डेस्क दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। बता दें कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही हेल्प डेस्क स्थापित कर लिया है। यूक्रेन में गए हरियाणा के सभी नागरिकों के परिवारों से सरकार ने संपर्क साध लिया है और अब सरकार ने कम से कम तहसीलदार स्तर के अधिकारी की ड्यूटी इन परिवारों से बातचीत के लिए लगाई है। अधिकारी घर जाकर परिजनों को आश्वस्त करेंगे कि यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा। इस बीच सरकार ने बल्लभगढ़ की एक बेटी मानसी मंगला को मदद पहुंचाई है। मानसी मंगला पोलैंड में इंडियन एंबेसी पहुंच गई है। अब भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा मानसी को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

 

इसे भी पढ़ें: करनाल जोन के 10 खुदरा बिक्री ड्रग्स लाईसेंस व एक थोक बिक्री ड्रग्स लाईसेंस को विभिन्न अवधि के लिए किया निलंबित

 

इस बीच, यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए सरकार ने स्टेट लेवल पर  संजय जून को नोडल अफसर बनाया है। वहीं जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफसर होंगे। सरकार ने मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। यह नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। इस कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी भी लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित - संजय जून

यूक्रेन में गए हरियाणा के सभी नागरिकों के परिवारों से सरकार ने संपर्क साध लिया है और अब सरकार ने कम से कम तहसीलदार स्तर के अधिकारी की ड्यूटी इन परिवारों से बातचीत के लिए लगाई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर जाकर परिजनों को आश्वस्त करें कि यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसे हर हरियाणवी को लाया जाएगा सकुशल वापिस – मुख्यमंत्री

इस बीच सरकार ने बल्लभगढ़ की एक बेटी मानसी मंगला को मदद पहुंचाई है। मानसी मंगला पोलैंड में इंडियन एंबेसी पहुंच गई है। अब भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा मानसी को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मानसी मंगला से बात कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें भारत लाने की व्यवस्था की जाएगी। बल्लभगढ़ के एसडीएम श्री त्रिलोकचंद से बातचीत में परिजनों ने सरकार के प्रयासों पर संतुष्टी जताई और कहा कि सरकार की मदद से जल्द उनकी बेटी वापस लौट पाएगी।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: बुधवार से मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित करेगी हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापिस लाया जाएगा। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, Cockroach Janata Party ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Asian Games Men Hockey: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से रौंदा, सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

Asian Games 2026 Hockey में Indian Men Team की लगातार तीसरी जीत, South Korea को दी मात

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक