प्रवासी श्रमिक जहां हैं, वहीं पर उनकी सहायता करें: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी सांसदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के दौरान जहां भी गरीब एवं प्रवासी श्रमिक हैं, उनकी वहीं पर सहायता करें। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में किसी को भी उनके (मजदूरों के) आवागमन की बात को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र एवं राजस्थान में भाजपा के सांसदों एवं पदाधिकारियों के साथ सहयोग कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ गरीब एवं प्रवासी श्रमिक जहां भी हैं, हमें वहीं पर उनकी सहायता करनी है। जो जहां है, वहीं पर रहे।उनके (श्रमिकों) आने जाने की बात को प्रोत्साहित नहीं करें बल्कि ऐसे श्रमिक जहां भी हैं, वहीं पर उनका पूरा ध्यान रखें। ’’ उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ चीजों से पाबंदी हट सकती है, इस बारे में केंद्र सरकार बातों को तय करेगी। इसके आधार पर देखा जायेगा कि नया तरीका क्या होगा। नड्डा ने कहा किविभिन्न एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के सहयोग से फेस कवर (मास्क) के निर्माण एवंवितरण पर जोर देना है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में कार्यकर्ताओं से संवाद के लिये डिजिटल टूल का प्रयोग काफी सफल रहा है और डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए संवाद को जमीनी स्तर पर पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें: नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा- जरूरतमंदों को उपलब्ध करायें राशन, प्रवासी मजदूरों का रखें ध्यान

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!

US-Iran tensions के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, बातचीत से बाजार को राहत

Carabao Cup: युवा स्टार Nico OReilly ने 4 मिनट में दागे 2 गोल, Manchester City बना चैंपियन

New York के LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा, रनवे पर दमकल से टकराया Air Canada विमान, 2 की मौत