यूक्रेन से लौटे युवाओं की काउंसलिंग के लिए विशेष हेल्पलाइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

जयपुर| राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन सहित अशांति से प्रभावित अन्य देशों से लौटने वाले विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक परामर्श देने के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

विश्वास जताते हुए कि यह सेवा ऐसे विद्यार्थियों के लिए लाभकर सिद्ध होगी, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन के जरिए विशेषज्ञ मानसिक एवं भावनात्मक विषयों पर परामर्श एवं अन्य जानकारियां दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन सेवा सभी कार्यदिवसों (वर्किंग डे) में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों में संचालित जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य देखरेख के लिए चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सकीय उपचार एवं परामर्श (काउंसलिंग) भी प्रदान की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing