Dharmendra की इस एक सीख ने पूरे Deol Family को बांध रखा है, Hema Malini ने खोला ये राज

By एकता | Jul 07, 2026

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में अपने परिवार और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर कई दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं। हेमा ने बताया कि धरम जी हमेशा परिवार को सबसे ऊपर रखते थे और उनकी यही सीख आज भी पूरे परिवार को एक साथ बांधकर रखती है। उन्होंने बताया कि धरम जी अक्सर कहा करते थे, "बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताओ। आज के दौर में मिल-जुलकर रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल बच्चे अक्सर अपनी-अपनी राह चुनकर अलग हो जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

सनी और बॉबी देओल के रिश्ते पर क्या बोलीं हेमा?

धर्मेंद्र की पहली शादी से हुए बच्चों (सनी देओल और बॉबी देओल) के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, "वे दोनों बहुत प्यारे और अच्छे हैं। हम सब हमेशा साथ रहते हैं। हम अपने रिश्ते का कोई दिखावा या पब्लिसिटी नहीं करते, लेकिन अंदर से हम सब एक हैं। हम सब एकजुट हैं और एक बहुत खुशहाल परिवार हैं।"

इसे भी पढ़ें: Pregnant Deepika Padukone का पावरफुल डांस, Hilton के नए Ad Video ने मचाई धूम

फैंस का दिल जीतने वाले इंसान थे धर्मेंद्र

इंटरव्यू के दौरान हेमा ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान, एक बहुत प्यार करने वाले पिता और एक प्यारे नाना बताया। उन्होंने याद किया कि धर्मेंद्र अपने फैंस का कितना सम्मान करते थे। हेमा ने कहा, "अगर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने आता था, तो वह कहते थे कि उन्हें अंदर बुलाओ। वह हर किसी से मिलते थे और सबको खाना खिलाते थे। उन्हें लोगों से मिलना-जुलना बेहद पसंद था।" हेमा ने भावुक होते हुए कहा कि आज बच्चे उन्हें कितना याद कर रहे हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

BCI Chairman Manan Mishra का कार्यकाल विवाद पर पलटवार: इस्तीफे की मांग राजनीतिक स्टंट है

Shravasti में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, BNS और POCSO के तहत केस

DMK मीटिंग में MK Stalin का CM Vijay पर हमला, TN विधानसभा को बनाया मूवी सेट

अंक ज्योतिष विश्लेषण: 22 अगस्त को Moolank 4 की New Schemes और Moolank 8 को मिलेगी Success