अनुच्छेद 370 पर हेमा मालिनी ने कहा, यह एक ऐतिहासिक फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2019

मथुरा। जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं।

हेमा मालिनी ने फोन पर कहा, ‘‘ देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को जनादेश दिया था, उस पर खरा उतरने का काम केंद्र सरकार ने किया है। यह फैसला कश्मीर को तरक्की की राह पर ले जाएगा और देश में अमन-चैन स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत-पाक से की अपील, कहा- एलओसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखें

वहीं, मथुरा के विधायक एवं राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के उपबंधों को हटाकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने देशवासियों से किए अपने वादे को पूरा किया है। सच्चे अर्थों में यह एक देश, एक विधान और एक प्रधान की बात करने वाले हमारे प्रणेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह