हिन्दी में शपथ लेने के बाद हेमामालिनी ने किया ब्रज का प्रसिद्ध अभिवादन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

नयी दिल्ली। मथुरा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद हेमामालिनी मंगलवार को लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के बाद ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध अभिवादन ‘राधे-राधे’ करना नहीं भूलीं। हेमामालिनी जब शपथ लेने जा रही थीं तो भाजपा के कई सदस्यों ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन किया।

बादामी रंग की साड़ी पहने हेमामालिनी ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद हेमामालिनी ने ब्रज का प्रसिद्ध अभिवादन ‘राधे-राधे’ किया। साथ ही उन्होंने ‘कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्’ कहकर अपने आराध्य भगवान कृष्ण का भी स्मरण किया। हेमामालिनी लगातार दूसरी बार मथुरा संसदीय सीट से निर्वाचित हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित