मोदी सरकार ने महिलाओं को दिलाया उनका हक: हेमा मालिनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश में तेजी से बदलाव हो रहा है, ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को कोई आंख दिखाये। राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बदलाव हो रहा है। पिछले 5 वर्षो में इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है। यही कारण है कि लोगों ने हमारे काम पर बड़ी मुहर लगाने के साथ साथ हमें भारी अंतर से जीत दिलाई है। लोगों ने जाति एवं पंथ से परे हटकर वोट दिया।

उन्होंने कहा कि हर सच्चा भारतीय अपने देश को फलता फूलता एवं विकसित होते देखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नये भारत के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। किसान एवं जवानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है। हेमा मालिनी ने कहा कि मोदी सरकार के तहत सबसे बड़ा काम महिला सशक्तिकरण का हुआ है और आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया का निर्माण किया जा रहा है। ‘न्यू इंडिया’ का सपना देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आंखों से देखा जा रहा है और आज किसी में दम नहीं है कि वह भारत को आंख भी दिखाये।

प्रमुख खबरें

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई