देश की रक्षा करते हुए हेमंत करकरे हुए शहीद, राहुल बोले- उनका सम्मान होना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

नयी दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हेमंत करकरे ने भारत की रक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: साध्वी के बयान से भाजपा ने किया किनारा, कहा- हेमंत करकरे को हम शहीद मानते हैं

दरअसल, प्रज्ञा ने विवादित बयान में कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र में एटीएस प्रमुख रहे करकरे से कहा था कि तुम्हारा सर्वनाश होगा। प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे। उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड