प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही हेमंत सोरेन ने ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को पूरे देश में एक साथ ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन होना था, लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल रांची में नवअधिष्ठापित 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन कर दिया।

इसे भी पढ़ें: MP उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों के नाम सूची

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को देश के 35 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 35 ‘पीएसए’ संयंत्रों का एम्स उत्तराखंड से ऑनलाइन एक कार्यक्रम में उद्घाटन करेंगे, लेकिन यहां मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ने एक दिन पहले इनका उद्घाटन करके एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के सत्ता पक्ष के ये कारनामे उनकी नीति और नियत को फिर से उजागर करते हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता